भारत

राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर: सेशंस कोर्ट से जमानत मिली

jantaserishta.com
3 April 2023 3:17 PM IST
राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर: सेशंस कोर्ट से जमानत मिली
x
जमानत मिली.
सूरत: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज सोमवार को अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ सूरत की सेशंस कोर्ट पहुंच गए हैं. सूरत सेशन कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अपील को स्वीकार कर लिया है. राहुल गांधी को सेशल कोर्ट से जमानत मिली है. साथ ही राहुल को जो दो साल की सजा सुनाई गई थी उसी सजा के खिलाफ याचिका पर 13 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी.
सूरत की एक अदालत ने 23 मार्च को 2019 को 'मोदी सरनेम' पर टिप्पणी मामले में उन्हें दोषी मानते हुए राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी. अदालत के फैसले के बाद 24 मार्च को उनकी संसद सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी और सांसद के रूप में आवंटित सरकारी बंगले को भी वापस लेने का उन्हें नोटिस दिया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story