भारत

कप्तान विराट कोहली के सपोर्ट में उतरे राहुल गांधी, किया ये ट्वीट

jantaserishta.com
2 Nov 2021 5:15 PM IST
कप्तान विराट कोहली के सपोर्ट में उतरे राहुल गांधी, किया ये ट्वीट
x

Virat Kohli, Rahul Gandhi: टी-20 वर्ल्डकप में भारत की लगातार हुई दो हार के बाद हाहाकार मचा है. कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर निशाने पर लिया जा रहा है, उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं. ऐसे में अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कप्तान विराट कोहली का समर्थन किया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए विराट कोहली से अपील की है कि ये सभी लोग (ट्रोलर्स) नफरत से भरे हुए हैं, जिन्हें कोई प्यार नहीं देता है. इन्हें माफ कर दें. आप टीम को बचाएं.
बता दें कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार के बाद कप्तान विराट कोहली हर किसी के निशाने पर हैं. बुरी कप्तानी, टीम के बुरे प्रदर्शन को लेकर उन्हें काफी कुछ कहा जा रहा है लेकिन इससे भी बुरा ये है कि विराट कोहली की 10 महीने की बेटी को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई हैं.
इस मसले पर दिल्ली महिला आयोग ने भी सख्त रुख अपनाया है. DCW ने दिल्ली पुलिस से इस मसले में एफआईआर दर्ज करने, आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है.
पिछले कुछ दिनों विराट कोहली सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हो रहे हैं, इसके पीछे सिर्फ हार ही कारण नहीं है. दरअसल, कुछ दिन पहले विराट कोहली ने दीवाली मनाने के सही तरीके की बात की थी, जिसपर उन्हें ट्रोल किया गया था.
बाद में जब विराट कोहली ने अपनी टीम के सदस्य मोहम्मद शमी का बचाव किया था, तब भी विराट कोहली को सोशल मीडिया पर निशाने पर लिया गया. ऐसे में जब ट्रोलर्स के निशाने पर भारतीय टीम के कप्तान आए, तब उनके बचाव में कई क्षेत्रों से लोग आ गए हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story