भारत

राहुल गांधी ने कल सुबह विपक्ष के नेताओं को नाश्ते पर बुलाया, इस मूड में है नेता

jantaserishta.com
2 Aug 2021 1:56 PM IST
राहुल गांधी ने कल सुबह विपक्ष के नेताओं को नाश्ते पर बुलाया, इस मूड में है नेता
x

फाइल फोटो 

संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र में भारी हंगामा हो रहा है. खासकर, पेगासस जासूसी विवाद और किसानों के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को पूरी ताकत के साथ घेर रहा है. संसद में हंगामा हो रहा है, जिसके चलते कार्यवाही ठीक से नहीं चल पा रही है. अब खबर ये आ रही है कि विपक्ष संसद के बाहर समानांतर संसद सत्र चलाने के मूड में है.

विपक्ष से जुड़े सूत्रों से इस तरह के प्रस्ताव की जानकारी मिली है. सबसे अहम बात ये है कि इस प्रस्ताव पर चर्चा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से साथ मीटिंग में की जाएगी.
राहुल गांधी ने नाश्ते पर बुलाया
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं को कल सुबह 9.30 बजे दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 9:30 बजे मंगलवार को नाश्ते पर बुलाया है. यहां दोनों सदनों के विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स को बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि संसद में आगे की रणनीति और विपक्ष को एकजुट करने के लिए और राहुल गांधी ने ये पहल की है.
राहुल गांधी ने सभी विपक्षी दलों के नेताओं को बुलाया है. तृणमूल कांग्रेस को भी न्योता भेजा गया है. हालांकि, टीएमसी सूत्रों का कहना है कि उन्हें अभी तक औपचारिक तौर पर न्योता नहीं मिला है.
बहरहाल, राहुल गांधी ने एक बार फिर विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश की है. विपक्षी दलों की बैठक में राहुल गांधी दो बार हिस्सा ले चुके हैं. विजय चौक पर विपक्षी नेताओं के साथ वो प्रेस वार्ता कर चुके हैं और अब कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विपक्षी नेताओं के साथ नाश्ते पर चर्चा करेंगे.
गौरतलब है कि मौजूदा संसद सत्र 19 जुलाई से चल रहा है. इस सत्र में लगातार हंगामा हो रहा है. विपक्ष कृषि से जुड़े तीनों कानून वापस लेने की मांग कर रहा है और पेगासस जासूसी कांड पर सरकार से चर्चा की मांग भी उठा रहा है. दोनों ही मसलों पर हर दिन सदन में हंगामा हो रहा है और लगातार कार्यवाही स्थगित की जा रही है.
विपक्ष आरोप लगा रहा है कि सरकार अपने मनमुताबिक बिल पास करना चाहती है और महंगाई, पेगासस या कृषि कानून जैसे मुद्दों से भाग रही है. इस गहमागहमी के बीच ही ये खबर सामने आई है कि विपक्ष अब संसद के बाहर समानांतर सत्र चलाने पर विचार कर रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story