भारत

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के छठे दिन की शुरुआत नेमन से की

Nilmani Pal
12 Sep 2022 2:21 AM GMT
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के छठे दिन की शुरुआत नेमन से की
x

केरल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के छठे दिन की शुरुआत नेमन से की। राहुल गांधी ने केरल के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने देश के बाकी हिस्सों में भी दिखाया है कि उनमें कितनी एकता है. राज्य में एक अच्छी शिक्षा प्रणाली और सबसे दयालु नर्स हैं. कांग्रेस यात्रा के माध्यम से जो संदेश फैलाने की कोशिश कर रही है, वह कोई नया संदेश नहीं है. यह काफी पुराना संदेश है जो केरल के डीएनए में है.

बता दें कि राहुल गांधी के साथ तीन तरह के यात्री पदयात्रा कर रहे हैं। करीब 120 भारत यात्री हैं, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक साढ़े तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। साथ ही जिस राज्य से यात्रा गुजर रही है, उस प्रदेश के 100 प्रदेश यात्री साथ चलेंगे। ऐसे में केरल में प्रवेश करने के साथ तमिलनाडु के 100 प्रदेश यात्रियों की जगह केरल के प्रदेश यात्रियों ने ली है।

अतिथि यात्रियों में बदलाव किया गया है। जिन प्रदेशों से यात्रा नहीं गुजर रही, उन प्रदेशों से ताल्लुक रखने वाले यात्रियों को अतिथि यात्री का नाम दिया गया है। यात्रा 12 राज्य, दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजर रही है। देश में 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश हैं। ऐसे में 16 राज्य और छह केंद्र शासित प्रदेशों से ताल्लुक यात्रा में अतिथि यात्री के तौर पर शामिल होंगे।

यात्रा के बंदोबस्त से जुड़े पार्टी के एक नेता के मुताबिक, जिन प्रदेशों से यात्री नहीं गुजर रहे हैं, उन प्रदेशों के यात्री अलग-अलग जगहों पर तय समय के लिए यात्रा में शामिल होंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 19 से 22 सितंबर तक केरल में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले सकती हैं।

पदाधिकारी भी शामिल यात्रा को लेकर पार्टी ने पदाधिकारियों को कुछ अंतराल के बाद अलग-अलग स्थानों पर अतिथि यात्री के तौर पर शामिल होने के निर्देश दिए हैं। ताकि, यात्रा के दौरान पदयात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या को बरकरार रखा जा सके।

Next Story