भारत

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के वीडियो देख भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- किसी भी परिजन पर ये न गुजरे

jantaserishta.com
28 Feb 2022 8:49 AM IST
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के वीडियो देख भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- किसी भी परिजन पर ये न गुजरे
x
शेयर किया वीडियो।

नई दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीय मेडिकल छात्रों के साथ मारपीट और हिंसा की चिंताजनक खबरें सामने आई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है और केंद्र सरकार को फटकार लगाई है. राहुल गांधी ने कहा है कि हम अपने नागरिकों को ऐसे नहीं छोड़ सकते हैं. राहुल ने कहा है कि मेरी संवेदना उन मेडिकल छात्राओं और छात्रों के साथ है जो इस हिंसा से गुजर रहे हैं. किसी माता-पिता को इस पीड़ा से नहीं गुजरना चाहिए. राहुल गांधी ने कहा है कि भारत सरकार को इन्हें वहां से निकालने का प्लान तत्काल शेयर करना चाहिए. सरकार को ये प्लान उन स्टूडेंट को भी बताना चाहिए, साथ ही उनके माता पिता के साथ भी शेयर करनी चाहिए.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story