भारत

राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- माफ करने वाले वो कौन होते हैं

jantaserishta.com
4 Aug 2026 5:57 PM IST
राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- माफ करने वाले वो कौन होते हैं
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: वाइको इन पार्लियामेंट किताब के लॉन्च के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि ' हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं उन्हें माफ करता हूं. मुझे नहीं पता कि वे उन्हें माफ करने वाले कौन होते हैं.' राहुल गांधी ने कहा कि हम अपने देश में एक अजीब समय से गुजर रहे हैं. छात्र सड़कों पर हैं, बहुत दर्द में हैं. वे परीक्षाओं में निष्पक्षता और ऐसी शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, जो काम करे. दूसरी तरफ हमारे प्रधानमंत्री हैं, जो उन्हें माफ कर रहे हैं.
राहुल गांधी ने कहा, 'उन्हें यह विचार कहां से आया कि उन्हें भारत के भविष्य को माफ करने का हक है, मुझे नहीं पता, लेकिन वे यही करना चाहते हैं.' उन्होंने RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की सोच, उनके साथियों और खासकर RSS की सोच के पीछे एक बहुत खतरनाक विचार है.
राहुल गांधी ने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में वाइको की किताब का विमोचन किया. इस दौरान उन्होंने वाइको की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके भाषणों और किताब के लिए उन्हें बधाई देना चाहते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि जब भी मैं किसी राजनेता को परखता हूं तो मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज निरंतरता होती है. क्या वह व्यक्ति एक दिन कुछ कहता है और दूसरे दिन कुछ और कहता है. वाइको अपनी विचारधारा को लेकर हमेशा एक जैसे रहे हैं. हमारी दोस्ती लंबे समय से चली आ रही है.
वाइको की उम्र का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपने कहा कि वह युवा व्यक्ति हैं, लेकिन यह नहीं कहा कि वह डैशिंग और हैंडसम हैं. लेकिन युवा व्यक्ति कौन होता है? वह जो सवाल पूछता है. वाइको 82 साल के हैं, लेकिन वह आज भी सवाल पूछते हैं, कुछ लोगों के विपरीत.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम वीडियो पर Gen-Z को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह बच्चों को माफ करना चाहते हैं. पीएम मोदी ने कहा था, 'फ्रेंड्स, आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूं. जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा है. कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां बोलीं, जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देतीं. ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया. मुझे तो गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story