भारत
भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करते ही राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर किया हमला
jantaserishta.com
24 Dec 2022 9:04 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत जोड़ो यात्रा के शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी नीतियां नफरत फैलाने की हैं, लेकिन आम लोग सद्भाव चाहते हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी और आरएसएस की नीतियां डर और नफरत फैलाने की हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। मैंने नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोली है। शनिवार तड़के बदरपुर सीमा में प्रवेश करने वाली यात्रा सुबह 10.30 बजे आश्रम पहुंचेगी। वहां से एक छोटे से ब्रेक के बाद मेगा वॉकथॉन दोपहर 1.30 बजे फिर से शुरू होगी और हजरत निजामुद्दीन और इंडिया गेट से होते हुए लाल किला तक पहुंचेगी।
लाल किले पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद यात्रा 3 जनवरी तक रुकेगी।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक नौ दिनों के ब्रेक के दौरान कंटेनरों की मरम्मत की जाएगी और इसे उत्तर में कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जाएगा।
उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था, इस दौरान कई भारत यात्री लगभग चार महीने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे।
यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद से और फिर 6 जनवरी को पानीपत सीमा पर सनौली खुर्द से फिर शुरू होगी।
इस मौके पर अगले दिन पानीपत में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





