भारत

महंगाई को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, लिखा- भारत की जनता को फ़र्क़ पड़ रहा है, भारतीय जनता पार्टी को नहीं

jantaserishta.com
22 March 2022 8:10 AM IST
महंगाई को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, लिखा- भारत की जनता को फ़र्क़ पड़ रहा है, भारतीय जनता पार्टी को नहीं
x

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी महंगाई को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे भारत की जनता को फर्क पड़ रहा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कोई फर्क नहीं पड़ता.

राहुल गांधी ने पिछले कुछ महीनों में किराना खर्च में बेहताशा बढ़ोतरी के दावे वाली खबर ट्विटर पर साझा की. राहुल गांधी ने कहा, ''भारत की जनता को फ़र्क़ पड़ रहा है, भारतीय जनता पार्टी को नहीं.''
इससे पहले राहुल गांधी ने शनिवार को आगाह किया कि महंगाई अभी और बढ़ेगी. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से देश की जनता को महंगाई से बचाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया. राहुल गांधी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले ही कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि ने गरीबों और मध्यम वर्ग को कुचल दिया था.
उन्होंने कहा, ''यह (महंगाई) और बढ़ेगी क्योंकि कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर से अधिक है, खाद्य कीमतों में 22 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है. कोविड ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बाधित किया है.''
उन्होंने कहा, ''भारत सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए और लोगों को महंगाई से बचाना चाहिए.''
सरकार ने सोमवार को जो आंकड़ा जारी किया है उसके मुताबिक कच्चे तेल और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होने से खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में आठ महीने के उच्चतम स्तर 6.07 प्रतिशत पर पहुंच गई. इस दौरान थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 13.11 प्रतिशत हो गई. यूक्रेन पर 24 फरवरी को रूसी आक्रमण के बाद कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि ने थोक मूल्य सूचकांक पर विपरीत असर डाला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story