भारत

राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, कई नेता हिरासत में, देखें सीएम भूपेश बघेल का वीडियो

jantaserishta.com
14 Jun 2022 11:40 AM IST
राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, कई नेता हिरासत में, देखें सीएम भूपेश बघेल का वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: राहुल गांधी ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं. उनके पीछे कल की तरह समर्थकों की भारी भीड़ है. ईडी दफ्तर आने से पहले राहुल कांग्रेस मुख्यालय गए थे. राहुल के साथ कार में प्रियंका गांधी भी ईडी दफ्तर आई हैं. इस बीच पुलिस का एक्शन भी शुरू हो गया है. रणदीप सुरजेवाला समेत कांग्रेस के बहुत से कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.



कांग्रेस का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं को आज कांग्रेस मुख्यालय तक नहीं आने दिया क्योंकि अकबर रोड पर धारा 144 लगा दी गई थी. इसपर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ये समझ से परे है कि यहां की पुलिस प्रशासन को सरकार की ओर से कितना बड़ा दबाव झेलना पड़ रहा है. कानून अपना काम करे, 144 लगा है तो आप हिरासत में ले लीजिए लेकिन आप पार्टी कार्यालय में आने से नहीं रोक सकते हैं, लोकतंत्र की हत्या हो रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story