भारत
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सिर्फ झूठ बोलते हैं : गिरिराज सिंह
jantaserishta.com
4 Aug 2025 10:18 AM IST

x
पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए वोटर आईडी कार्ड के मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर झूठ बोलकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
सोमवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव न केवल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बारे में गलत जानकारी दे रहे हैं, बल्कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का भी अपमान कर रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तेजस्वी यादव इस तरह की गतिविधियां जारी रखते हैं, तो चुनाव आयोग कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य हो सकता है। वह खुद को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताते हैं, लेकिन निष्पक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर बस जनता को गुमराह करते हैं। चुनाव आयोग कानून के हिसाब से कार्रवाई करेगा।
एसआईआर के मुद्दे पर बिहार में यह विवाद तब शुरू हुआ जब तेजस्वी यादव ने 2 अगस्त को दावा किया कि उनका नाम बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वोटर आईडी कार्ड दिखाया, जो आयोग के रिकॉर्ड में नहीं मिला।
तेजस्वी के इस दावे के बाद बिहार की सियासत में हलचल देखने को मिली। इसी बीच, चुनाव आयोग ने तुरंत उनके दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि उनका नाम मतदाता सूची में मौजूद है। ईआरओ (पटना सदर) ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्र जारी किया। पत्र में कहा गया है कि 2 अगस्त 2025 को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपके (तेजस्वी यादव) द्वारा आपका नाम प्रारूप मतदाता सूची में अंकित नहीं होने की बात बताई गई। जांच में यह पाया गया कि आपका नाम मतदान केंद्र संख्या 204 (बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन) के क्रम संख्या 416 पर दर्ज है, जिसका ईपिक नंबर आरएबी0456228 है।
इसमें आगे कहा गया कि तेजस्वी के अनुसार उनका ईपिक नंबर आरएबी2916120 प्राथमिक जांच के अनुसार ईपिक नंबर आरएबी2916120 आधिकारिक रूप से निर्गत प्रतीत नहीं होता है। तेजस्वी से अनुरोध किया गया है कि वे ईपिक कार्ड की मूल प्रति सहित विवरण उपलब्ध कराएं ताकि इसकी गहन जांच की जा सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





