भारत
मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी 23 जून को पटना जाएंगे, पार्टी में खासा उत्साह
jantaserishta.com
19 Jun 2023 1:39 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना: विपक्षी दलों को एकजुट करने के मद्देनजर 23 जून को पटना में होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी उसी दिन बिहार की राजधानी पहुंचेंगे। ये दोनों नेताओं के पटना आगमन को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह है। कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि दोनों नेता पटना हवाई अड्डे से सीधे प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा।
इस दौरान ये दोनों नेता प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओ से मिलेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी पहली बार बिहार आ रहे हैं। दोनों नेताओं के स्वागत के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सदाकत आश्रम के बाद दोनों नेता विपक्षी दलों की आयोजित बैठक में शामिल होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे हैं। इसी के तहत 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में 15 से अधिक दलों के नेताओं के भाग लेने की संभावना है।
Tagsराहुल गांधीबिहारबिहार कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेRahul GandhiBiharBihar CongressMallikarjun Kharge
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





