भारत

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Nilmani Pal
27 May 2023 2:36 AM GMT
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
x

दिल्ली। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शांति वन पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और इनकी माता का नाम स्वरूप रानी नेहरू था। इनके पिताजी मशहूर बैरिस्टर और समाजवादी थे। नेहरू अपने पिता के इकलौते बेटे थे और इनकी तीन बहने भी थी। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इंग्लैंड के हैरो स्कूल से अपनी शुरूआती पढ़ाई की थी। इसके बाद नेहरु ने अपने कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज कैंब्रिज लंदन से पूरी की। इंग्लैंड में लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद नेहरू जी 1912 में भारत आकर वकालत शुरू की। 27 वर्ष की उम्र में 1916 में नेहरू जी ने कमला कौल से शादी की और 1917 में एक बेटी के पिता बने जिसका नाम था।

1919 में उनका संपर्क महात्मा गांधीजी से हुआ नेहरू जी गांधीजी के सक्रिय लेकिन शांतिपूर्ण विचारधारा से प्रभावित हुए। गांधीजी के उपदेशों के अनुसार उन्होंने अपने पिता मोतीलाल नेहरू की संपत्ति का त्याग किया। जिसके बाद वे खादी के कपड़े और गांधी टोपी पहनने लगे 1920 से 1922 के असहयोग आंदोलन के दौरान उन्हें पहली बार गिरफ्तार किया गया था। 1926 में जवाहर लाल नेहरू अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने।1929 में कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। इसी सत्र के दौरान पूर्ण स्वराज्य की मांग की गई थी।

Next Story