भारत
पाकिस्तान पर भारत की जीत से राहुल गांधी और कांग्रेस सदमे में : अमित मालवीय
jantaserishta.com
29 Sept 2025 11:45 AM IST

x
नई दिल्ली: एशिया कप फाइनल में भारत की शानदार जीत के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। मालवीय ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत ने राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस को कोमा जैसी स्थिति में पहुंचा दिया है। ठीक वैसे ही जैसे ऑपरेशन सिंदूर के बाद, जब वे भारतीय सेना की जबर्दस्त स्ट्राइक की सराहना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए थे।
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "ऐसा लगता है कि एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत से राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस सदमे में है। जैसे ऑपरेशन सिंदूर के बाद, जब वे भारतीय सेना को उसके शानदार ऑपरेशन के लिए बधाई नहीं दे पाए थे, अब वे भी भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता पर देश के साथ जश्न मनाने से पहले पाकिस्तान में अपने हैंडलर मोहसिन नकवी से इजाजत का इंतजार कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे लिखा, "यह तो अलग बात है कि टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीन बार हराने और एशिया कप जीतने पर हमारी राष्ट्रीय टीम को बधाई देने के लिए कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया पर एक भी पोस्ट नहीं आया। एक बार फिर, पाकिस्तान, राहुल गांधी और कांग्रेस एक ही खेमे में नजर आ रहे हैं।"
इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ खड़ी है। एक तरफ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पाकिस्तान को खेल के मैदान पर धूल चटाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को अब तक बधाई नहीं दी। दूसरी तरफ, जब पाकिस्तान पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घिर चुका है, तब कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के लिए खेल भावना दिखाने की बात करते हैं। आखिर कांग्रेस हमेशा भारत के ऊपर पाकिस्तान का पक्ष क्यों लेती है?
उल्लेखनीय है कि दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर नौवीं बार एशिया कप खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया की इस जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न मना रहा है, वहीं भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की 'चुप्पी' को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
Tagsअमित मालवीयपाकिस्तान पर भारत की जीतराहुल गांधीAmit MalviyaIndia's victory over PakistanRahul Gandhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





