भारत

फोन टैपिंग मसले पर राहुल गांधी और भाजपा में घमासान

jantaserishta.com
1 Jun 2023 6:02 PM IST
फोन टैपिंग मसले पर राहुल गांधी और भाजपा में घमासान
x
भाजपा ने लगाया राहुल पर झूठ बोलने और जांच से भागने का आरोप.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| फोन टैपिंग मसले पर राहुल गांधी और भाजपा के बीच नया राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने अमेरिका की धरती से मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि एक समय था जब उन्हें पता था कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। राहुल ने साफ तौर पर मोदी सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि अगर कोई राष्ट्र तय करता है कि वह आपका फोन टैप करना चाहता है तो उसे कोई रोक नहीं सकता है। राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोप को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं। प्रसाद ने कहा कि फोन टैपिंग का मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था और उस समय सर्वोच्च अदालत ने कहा था कि जिन लोगों को यह लगता है कि उनके फोन का डेटा हैक हो रहा है वो लोग अपना फोन एक्सपर्ट कमेटी के सामने (जांच के लिए) जमा कर दें।
रविशंकर प्रसाद ने सवाल पूछा कि सुप्रीम कोर्ट के कहे अनुसार राहुल गांधी ने अपना फोन जमा कराने की कभी हिम्मत की क्या ? उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी आरोप लगाते हैं लेकिन जब अवसर आता है उनके आरोपों की जांच का तो राहुल गांधी उसमें सहयोग नहीं करते हैं,भाग जाते हैं क्योंकि उन्हें डर होता है कि जांच हुई तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story