भारत
विदेश में राहुल गांधी, मोदी सरकार के इस फैसले के पक्ष में दिया बड़ा बयान
jantaserishta.com
8 Sept 2023 3:30 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों यूरोप दौरे पर हैं। बेल्जियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल ने मोदी सरकार के एक फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध पर सरकार के रुख के फैसले से विपक्ष सहमत है। मालूम हो कि ऐसा बहुत कम देखा गया है, जब राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेता मोदी सरकार के किसी फैसले पर सहमत हों या उसका समर्थन करें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ''मुझे लगता है कि विपक्ष, कुल मिलाकर, संघर्ष (रूस और यूक्रेन के बीच) पर भारत की वर्तमान स्थिति से सहमत होगा। रूस के साथ हमारे संबंध हैं। मुझे नहीं लगता कि विपक्ष का सरकार वर्तमान में जो कर रही है, उससे कोई अलग रुख होगा।"
दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "उन्होंने विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है। यह आपको कुछ बताता है। यह बताता है कि वे भारत की 60% आबादी के नेता को महत्व नहीं देते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए - वे ऐसा करने की आवश्यकता क्यों महसूस कर रहे हैं और इसके पीछे किस प्रकार की सोच है।''
इससे पहले, जून महीने में भी रूस-यूक्रेन युद्ध पर राहुल गांधी ने अमेरिका के दौरे के दौरान केंद्र सरकार के रुख का समर्थन किया था। उन्होंने वॉशिंगटन में नेशनल प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि वह भी इस मुद्दे पर भी इसी तरह प्रतिक्रिया देंते। उन्होंने कहा था, "मैं (रूस को) वैसे ही जवाब दूंगा जैसे भाजपा ने दिया था। हम (कांग्रेस) भी उसी तरह (रूस-यूक्रेन संघर्ष पर) जवाब देंगे। क्योंकि भारत का रूस के साथ अच्छा रिश्ता है। हमारी नीति भी ऐसी ही होगी।'' बता दें कि फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस ने आक्रमण शुरू कर दिया था। शुरुआती समय में लगा था कि रूस कुछ ही समय में यह युद्ध जीत जाएगा, लेकिन यूक्रेन ने अब तक डटकर मुकाबला किया। हालांकि, रूसी मिसाइलों के चलते यूक्रेन में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।
LIVE: Shri @RahulGandhi interacts with the media in Brussels, Belgium. https://t.co/NjUHrzWjm1
— Congress (@INCIndia) September 8, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





