भारत
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा को कांग्रेस के अंदर हाशिए पर धकेल रहा राहुल खेमा: भाजपा
jantaserishta.com
4 May 2024 10:34 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, इसके बाद भी कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी खेमा कांग्रेस के अंदर प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा को हाशिए पर धकेल रहा है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने शनिवार को इशारों-इशारों में गांधी परिवार के अंदर सब कुछ ठीक नहीं होने की बात कहते हुए अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा," अमेठी में अपार लोकप्रियता का दावा करने के बावजूद उस सीट के लिए रॉबर्ट वाड्रा पर ध्यान नहीं दिया गया। यह स्पष्ट है कि राहुल गांधी खेमा व्यवस्थित रूप से कांग्रेस में प्रियंका वाड्रा और उनके पति दोनों को हाशिये पर धकेल रहा है।"
बता दें कि कांग्रेस ने गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है, जबकि राहुल गांधी खुद इस बार रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





