भारत

IndiGo के नए एमडी बनाए गए राहुल भाटिया

jantaserishta.com
4 Feb 2022 7:43 PM IST
IndiGo के नए एमडी बनाए गए राहुल भाटिया
x
पढ़े पूरी खबर

नयी दिल्ली। विमानन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) ने अपने सह संस्थापक एवं प्रमोटर राहुल भाटिया को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि इंडिगो के निदेशक मंडल ने आज अपनी बैठक में सर्वसम्मति से इसके सह-संस्थापक और प्रमोटर राहुल भाटिया को तत्काल प्रभाव से कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी।
इंडिगो के अध्यक्ष मेलेवीटिल दामोदरन ने कहा, "यह आने वाले वर्षों में कंपनी को और मजबूत करेगा। भाटिया कंपनी के सभी पहलुओं को देखेंगे और प्रबंधन टीम का सक्रिय रूप से नेतृत्व करेंगे।"
राहुल भाटिया ने कहा कि उनका एजेंडा परिवर्तनकारी होगा और भारत एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी की उपस्थिति का विस्तार करना है। साथ ही उनका एजेंडा लंबी अवधि के लिए निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगा।IndiGo के नए एमडी बनाए गए राहुल भाटिया
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story