भारत
राहुल ने गुजरात में की परिवर्तन की अपील, शाह ने सुनहरे भविष्य के लिए मांगा वोट
jantaserishta.com
5 Dec 2022 11:00 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस मौके पर एक तरफ जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों से सुनहरे भविष्य के लिए मतदान करने की अपील की है, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों से राज्य में परिवर्तन के लिए वोट देने को कहा है। गुजरात में दूसरे चरण के लिए 93 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का गृहराज्य होने के चलते सबकी नजरें यहां टिकी हुई हैं। इसी मौके पर अमित शाह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि "आज गुजरात में दूसरे व अंतिम चरण का मतदान है। इस चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से अपील करता हूं कि गुजरात में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने वाली सरकार को प्रचंड बहुमत से चुनने के लिये अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपके एक वोट में गुजरात का सुनहरा भविष्य निहित है।"
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि "युवाओं, किसानों, महिलाओं और हर नागरिक को दिया हुआ वचन हम निभाएंगे, गुजरात में परिवर्तन लाएंगे।" उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता से अपील है, "भारी संख्या में मतदान करें। अपने अधिकार का वहन कर, प्रदेश की प्रगति और उन्नति के लिए यह महत्वपूर्ण जि़म्मेदारी निभाएं।"
गौरतलब है कि आज गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग का दिन है। दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए कांग्रेस, बीजेपी और आप सहित विभिन्न दलों के कुल 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 तक रखा गया है। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। इसके नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





