भारत
गलवान घाटी के शहीदों को राहुल और प्रियंका गांधी ने दी श्रद्धांजलि
jantaserishta.com
15 Jun 2023 2:19 PM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को गलवान घाटी संघर्ष में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों की शहादत के तीन साल पूरे होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनका शुक्रगुजार रहेगा। गलवान घाटी संघर्ष के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट करके लिखा, गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा, गलवान घाटी में देश की सुरक्षा करते हुए शहीद हुए सभी जवानों को सलाम। हम वीर जवानों की शहादत कभी नहीं भूलेंगे और हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। बता दें कि गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सेना के जवानों की 15 जून 2020 को झड़प हो गई थी। इस घटना में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।
Tagsराहुल गांधीप्रियंका गांधी वाड्रागलवान घाटीभारतीय सैनिकRahul GandhiPriyanka Gandhi VadraGalwan ValleyIndian soldiers
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





