भारत

अपनी दुल्हन एक्ट्रेस परिणीति को लाने के लिए नाव से बारात लाएंगे सांसद राघव चड्ढा!

jantaserishta.com
16 Sept 2023 12:36 PM IST
अपनी दुल्हन एक्ट्रेस परिणीति को लाने के लिए नाव से बारात लाएंगे सांसद राघव चड्ढा!
x
जयपुर: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा दुल्हन परिणीति चोपड़ा को लाने के लिए उदयपुर में नाव से बारात लाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, बारात 24 सितंबर को निकलेगी। इससे पहले पिछोला झील के बीच स्थित होटल ताज में राघव की सेहरा बंदी का कार्यक्रम होगा। इसके बाद ताज होटल से दुल्हन परिणीति को लेने के लिए राघव के साथ बारात निकलेगी। बारात नाव में होगी और पास के होटल लीला पहुंचेगी। इसकी तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि नावों की सजावट में मेवाड़ी परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी।
लीला पैलेस होटल पिछोला झील के पास स्थित है। इसके सुइट से झील, ताज होटल, सिटी पैलेस आदि देखा जा सकता है। दूल्हा-दुल्हन के कमरों के अलावा होटल में मेहमानों के लिए बुक किए गए सुइट्स को भी खूबसूरती से डिजाइन किया गया है।
होटल में तीन स्पेशल वेडिंग वेन्यू हैं। मेवाड़, मेवाड़ टेरिस और मारवाड़, जिसमें शादी की सभी रस्में होंगी। दरअसल होटल में कमरों को 8 कैटेगरी में बांटा गया है, जिनका रोजाना किराया 47,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story