भारत

राघव चड्ढा ने एनडीए बैठक पर कसा तंज

jantaserishta.com
18 July 2023 2:02 PM IST
राघव चड्ढा ने एनडीए बैठक पर कसा तंज
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को उन 38 राजनीतिक दलों पर कटाक्ष किया जो भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इन्हें एक साथ लेकर आया है।
चड्ढा ने ट्वीट किया, "38 पार्टी एनडीए। आपके लिए लाया गया: ईडी।" बेंगलुरु में विपक्ष की दूसरी बैठक के दौरान शक्ति प्रदर्शन के बाद बीजेपी ने मंगलवार को पार्टियों की बैठक बुलाई है।
2024 लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक के लिए 26 दलों के नेता सोमवार को बेंगलुरु में एकत्र हुए। विपक्ष की पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story