भारत

सांसद ने केंद्रीय मंत्री को गेहूं की फसल के नमूने भेजे, जानें वजह

jantaserishta.com
9 April 2023 10:51 AM IST
सांसद ने केंद्रीय मंत्री को गेहूं की फसल के नमूने भेजे, जानें वजह
x

फाइल फोटो

पत्र लिखा.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| आप सांसद राघव चड्ढा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर पंजाब में बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। राघव चड्ढा ने केंद्रीय मंत्री को गेहूं की फसल के नमूने भी भेजे।
राघव चड्ढा ने पंजाब के विभिन्न खेतों का दौरा किया और भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए किसानों से बातचीत की। बातचीत के दौरान किसानों ने उन्हें अपनी क्षतिग्रस्त फसल के नमूने भी दिए। इसके बाद चड्ढा ने इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखा और क्षतिग्रस्त गेहूं की फसल के नमूनों के साथ इसे भेज दिया।
चड्ढा ने अपने इस पत्र में नुकसान के बारे में विस्तार से बताया और वित्त मंत्री को बताया कि बारिश ने रबी सीजन के दौरान पंजाब में बोई गई 34.9 लाख हेक्टेयर गेहूं की कम से कम 14 लाख हेक्टेयर (40 फीसदी) को प्रभावित किया, जिससे किसानों को भारी तबाही हुई है।
वहीं पंजाब सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, मान सरकार ने फसलों के नुकसान के लिए राहत राशि को 12,000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया है। शुरूआती सैंपलिंग के आधार पर तेजी से काम करते हुए, डीएफपीडी द्वारा अनिवार्य रूप से गेहूं की खरीद के लिए एकसमान विनिर्देशों की छूट जैसे कई अन्य अतिरिक्त कदम भी हमारे किसानों की मदद के लिए उठाए गए हैं।
चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र पंजाब के किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकता है। खासकर इस तथ्य को देखते हुए कि राज्य ने देश की खाद्य सुरक्षा में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने वित्त मंत्री से पंजाब को एक विशेष पैकेज प्रदान करने पर विचार करने का आग्रह किया, ताकि किसानों को उनके नुकसान की पर्याप्त भरपाई की जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story