भारत

राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा उदयपुर पहुंचे, देखें वीडियो

Nilmani Pal
22 Sept 2023 10:48 AM IST
राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा उदयपुर पहुंचे, देखें वीडियो
x

राजस्थान। AAP सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा उदयपुर पहुंचे है। उदयपुर एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़े लगाए गए हैं। इसके साथ ही बड़ा बैनर भी लगाया गया है, जिस पर लिखा है। उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का स्वागत। इससे साफ है कि शादी की कपल का उदयपुर में काफी ग्रैंड वेलकम होगा।

23 सितंबर से ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत परिणीति की चूड़ा सेरिंमनी से होगी। सुबह 10 बजे परिणीति को चूड़ा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही सुबह 10बजे से दोपहर 1 बजे के बीच खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है। चूड़ा सेरेमनी महाराजा स्वीट्स में हीगी। वहीं खाने का इंतजाम बॉलरूम के पास छत पर किया गया है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक इनर कोर्टयार्ड में लंच रखा गया है। इसके बाद शाम को एक थीम इवेंट होगा, जिसमें सभी 90 के दश्क वाले बॉलीवुड अंदाज में नजर आएंगे। ये कार्यक्रम 7 बजे से गोआवा गार्डेन में शुरू होगा।

ताज लेक पैलेस पर दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंधी की रस्म की जाएगी। इसके बाद ताज लेक पैलेस उदयपुर से बारात दोपहर 2 बजे निकलेगी। यहां से निकलकर बारात सीधे लीला पैलेस पहुंचेगी। जहां 3.30 बजे जयमाल होगा। शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद खाने का इंतजाम और छोटा रिसेप्शन 8.30 बजे कोर्टयार्ड में रखा गया है। हर इवेंट को अलग-अलग नाम दिया गया है। कार्ड में शादी की ये सारी रस्में लिखी हुई हैं और बहुत खूबसूरती से हर फंक्शन की तस्वीर लगाकर दर्शाया गया है।


Next Story