Top News

CEC से जुड़े कानून को राघव चड्ढा देंगे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Nilmani Pal
13 Dec 2023 1:39 AM GMT
CEC से जुड़े कानून को राघव चड्ढा देंगे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
x

दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों से जुड़े विधेयक पर आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में विरोध दर्ज कराया है। पार्टी सांसद ने राघव चड्ढा ने इसे गैर-कानूनी करार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके जरिए सरकार जिसकी चाहे, उसकी नियुक्ति कर सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र इस पद पर संबित पात्रा तक को ला सकती है। पात्रा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें एवं पदावधि) विधेयक, 2023 को लेकर चड्ढा ने कहा, ‘वे सिलेक्शन पैनल से पहले ही भारत के मुख्य न्यायाधीश को हटा चुके हैं और उनकी जगह कैबिनेट मंत्री को लगाया गया है। इससे सरकार को दो वोट मिल जाते हैं। 2-1 के बहुमत के साथ सरकार सभी फैसले ले सकती है और जिसे चाहे उसे नियुक्त कर सकती है।’

उन्होंने राज्यसभा में कहा, ‘वे संबित पात्रा को मुख्य चुनाव आयुक्त बना सकते हैं। अगर वह मुख्य चुनाव आयुक्त बन गए, तो कितना खतरनाक होगा।’ आप सांसद ने कहा, ‘यह विधेयक गैर कानूनी है…। यह विधेयक संविधान की मूल संरचना के खिलाफ है। संविधान की मूल संरचना स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है।’

Next Story