भारत

डॉक्टर के साथ रैगिंग, स्टाफ के सामने भी किया अपमानित, सीनियर पर लगा आरोप

jantaserishta.com
22 March 2022 8:57 AM IST
डॉक्टर के साथ रैगिंग, स्टाफ के सामने भी किया अपमानित, सीनियर पर लगा आरोप
x

सूरत: सूरत से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर को दौड़ते रहने की सजा दी. ये घटना सूरत नगर निगम की ओर से संचालित स्मीमेर अस्पताल में हुई. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्मीमेर अस्पताल में सीनियर डॉक्टर बेंच पर बैठे हुए हैं, जबकि एक जूनियर डॉक्टर उनके सामने खड़ा है. किसी बात को दोनों में बहस हो रही है. इसके बाद सीनियर डॉक्टर अपने जूनियर को अस्पताल में दौड़ते रहने का आदेश देते हैं. आदेश का पालन करते हुए जूनियर रेसीडेंट डॉक्टर अस्पताल में ही दौड़ना शुरू कर देता है.
सूत्रों के मुताबिक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की रैगिंग की गई थी. उसके टर्म एग्जाम भी हैं. वहीं सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने मरीज और स्टाफ के सामने दूसरे जूनियर डॉक्टरों का भी अपमान किया.
हालांकि, इस घटना के बाद स्मीमेर अस्पताल के सीनियर अधिकारियों से संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी की गई. लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story