भारत

OMG! छात्रों से घ‍िनौनी हरकत, अपने रूम में बुलाया, फिर...

jantaserishta.com
14 Sept 2023 1:38 PM IST
OMG! छात्रों से घ‍िनौनी हरकत, अपने रूम में बुलाया, फिर...
x
रैगिंग का शर्मनाक वाकया सामने आया है।
हैदराबाद: हैदराबाद के गांधी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का शर्मनाक वाकया सामने आया है। यहां लगभग 30 फ्रेशर छात्रों को आधी रात में सीनियर्स ने अपने कमरे में बुलाया। उन्हें जबरन शराब पिलाई, सिगरेट पिलाई और फिर कपड़े उतरवाए। इस मामले कम से कम 10 छात्रों को कॉलेज से निलंबित किया गया है। रैगिंग करने वाले छात्रों ने फ्रेशर्स के साथ गाली-गलौज भी की थी। बता दें कि ये फ्रेशर छात्र एक सप्ताह पहले ही कॉलेज में आए थे।
डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन तेलंगाना डॉ के रमेश रेड्डी ने कहा कि यूजीसी के लेटर में रैगिंग को मानवाधिकार का उल्लंघन कहा गया है। उन्होंने कहा कि सस्पेंड किए गए छात्रों को कॉलेज में वापस लेने की संभावना बहुत ही कम है। उन्होंने कहा, एंटी रैगिंग कमेटी की मीटिंग के दौरान 10 छात्रों को लेकर फैसला किया गया। बाद में उन छात्रों ने भी अपनी गलती को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि फ्रेशर अभी कुछ ही दिन पहले आए हैं। ऐसे में यह तो साफ है कि उनके बीच किसी तरह की रंजिश नहीं थी।
जूनियर छात्रों ने सीधा यूजीसी के पास मामला उठाया। यूजीसी की तरफ से कहा गया कि चार छात्रों ने शिकायत की है। डॉ रेड्डी ने कहा कि हमने जांच करवाई। इसके अलावा कॉलेज की एंटी रैगिंग सेल को भी पूरा सपोर्ट करने का वादा किया है। छात्रों का कहना है कि उन्हें दो बैच बनाकर सीनियर के कमरे में बुलाया गया था। एक ग्रुप में 10 छात्र थे और दूसरे में 20 छात्र। इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज की गई। फ्रेशर्स से यह भी कहा गया कि वे पूरा दिन फॉर्मल कपड़े पहने रहें और लाइब्रेरी में ना प्रवेश करें।
बता दें कि रैगिंग को लेकर नियम बेहद कड़े हैं। अगर किसी संस्थान या हॉस्टल में छात्र या छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है तो इसे रैगिंग माना जाएगा। नस्लीय टिप्णी, रंग, भाषा या जाति के आधार पर टिप्पणी भी रैगिंग की श्रेणी में आती है। रैगिंग रेग्युलेशन ऐक्ट के तहत दोषियों पर कार्रवाई क जाती है। इसके लिए दोषी को तीन साल की सश्रम कैद भी हो सकती है। इसके अलावा कॉलेज पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story