भारत

रैगिंग का मामला, 7 आरोपी छात्रों के खिलाफ लिया गया ये एक्शन

jantaserishta.com
18 Oct 2022 10:27 AM IST
रैगिंग का मामला, 7 आरोपी छात्रों के खिलाफ लिया गया ये एक्शन
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

हॉस्‍टल खाली करने का भी आदेश दे दिया गया है.
कानपुर: कानपुर की छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी में जूनियर छात्रों से रैगिंग का मामला सामने आया है. इस मामले पर कुलपति ने 7 छात्रों को सस्‍पेंड कर दिया है. इसके साथ ही इन छात्रों को हॉस्‍टल खाली करने का भी आदेश दे दिया गया है.
रैगिंग का हालिया मामला शिवाजी ब्‍वायज़ हॉस्‍टल का है जहां इंजीनियरिंग फर्स्‍ट ईयर के छात्र लगातार सीन‍ियर छात्रों की रैगिंग से परेशान थे. इन छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को लिखित शिकायत भी दी जिसके बाद कुलपति ने 7 आरोपी छात्रों पर सख्‍त कार्यवाई की.
यूनिवर्सिटी ने जांच में रैगिंग की घटनाओं को सही पाया और आरोपी छात्रों पर एक साल के निलंबन और 50 हजार के जुर्माने का आदेश दिया. अब इन छात्रों से हॉस्‍टल भी खाली कराया जा रहा है.
कुलसचिव डा. अनिल ने बताया है कि शिकायत मिलने के बाद जांच की गई जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद सोमवार को दोषी छात्रों को निलंबित किया गया है.
बता दें कि यह पहला मौका है कि जब सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में रैगिंग के प्रकरण में छात्रों का निलंबन, आर्थिक दंड व छात्रावास खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story