
x
DEMO PIC
मचा हड़कंप.
नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक वो काफी दिनों से परेशान थे और डिप्रेशन में चल रहे थे। फिलहाल उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक प्रथम क्षेत्र के गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में कैंपस में रहने वाले जिम्स के डॉक्टर ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
थाना ईकोटेक प्रथम की थाना प्रभारी सरिता मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिम्स अस्पताल के डॉक्टर अंकित चतुवेर्दी, 36 वर्ष, रेडियो लॉजिस्ट थे और वह गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी में कैंपस में रह रहे थे।
उन्होंने कैंपस के कमरे में ही किसी कारणवश पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि वह कई दिनों से परेशान थे।
पुलिस को आत्महत्या की सूचना बीती रात करीब 11 बजे मिली थी। डॉ अंकित चतुवेर्दी लखनऊ के रहने वाले थे। वो गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी टाइप 2 में 25 नंबर मकान में रह रहे थे। उनकी मौत पर राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा के स्टाफ ने भी दुख जताया है।
Tagsजिम्स अस्पतालरेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर आत्महत्याडॉक्टर आत्महत्याआत्महत्याjimms hospitalradiologist doctor suicidedoctor suicidesuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





