
x
पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को भाजपा के 400 पार के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता को फैसला लेना है, किसी के कहने से कुछ नहीं होने वाला है। जनता सब देख रही है।
राबड़ी देवी शुक्रवार को पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में राजद के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर सत्य नारायण भगवान के कथा आयोजन में पहुंची। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि बिहार में महागठबंधन सभी सीटों पर जीत रहा है। मीसा भारती और रोहिणी आचार्य को क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। चुनाव में किसी को टक्कर देने या नहीं देने का सवाल नहीं है, बल्कि, जनता जो चाहेगी वही होगा, चुनाव में जनता मालिक होती है।
पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हर किसी को पूरे देश में आने-जाने का अधिकार है, किसी को कहीं आने-जाने से कोई भी नहीं रोक सकता है। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा के मीसा भारती के नाम रखे जाने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मीसा का नाम जयप्रकाश नारायण जी ने रखा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





