भारत

देहरादून में अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

jantaserishta.com
21 Nov 2022 2:55 PM IST
देहरादून में अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
x
देहरादून (आईएएनएस)| देहरादून जिले में अवैध निर्माण और अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की ताबड़तोड़ र्कारवाई जारी है। प्रशासन की टीम ने विधोली के मैगी प्वाइंट में अवैध रूप से बने ढाबे और अस्थाई निर्माण ध्वस्त किए। इस दौरान कुल 35 अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। दरअसल, जिलाधिकारी सोनिका ने अवैध निर्माण और अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर उन पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शनिवार को उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने तहसील विकासनगर के अंतर्गत ग्राम विधोली के मैगी प्वाइंट स्थल पर कार्यवाही की गई। इस दौरान अवैध रूप से निर्मित ढाबे एवं अस्थाई निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, अवैध खनन और परिवहन व अवैध अतिक्रमण पर नियमित निगरानी बनाए रखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, किसी तरह की शिकायत क्षेत्र में नहीं आनी चाहिए, इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story