भारत

दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी को जेल भेजा गया

Shantanu Roy
16 March 2025 7:31 PM IST
दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी को जेल भेजा गया
x

सांकेतिक तस्वीर

मामलें में किया बड़ा खुलासा
Kushinagar. कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम को एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी, गांव का ही एक युवक, मिठाई देने के बहाने बच्ची को गांव से बाहर एक खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची बेहोश हो गई, और आरोपी उसे कहीं फेंकने ले जा रहा था। हालांकि, बच्ची के परिजनों ने उसे ढूंढते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और बच्ची को बचा लिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे उनकी बेटी घर के पास एक दुकान पर कुछ खरीदने गई थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने बच्ची को मिठाई का लालच देकर उसे गांव के पूर्वी हिस्से में स्थित एक खेत में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेहोश छोड़ दिया।


जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। तभी उन्होंने आरोपी को बच्ची को बेहोशी की हालत में ले जाते हुए देखा और उसे रोक लिया। घटना की सूचना परिजनों ने तुरंत डायल 112 को दी। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और मामले में थाना कुबेरस्थान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक शोभनाथ, कांस्टेबल अविनाश यादव, अभिलाष यादव, संदीप कुमार और संतोष यादव की टीम शामिल रही।
Next Story