
x
Jwalamukhi. ज्वालामुखी। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन माह के शरद कालीन नवरात्र के नवमें दिन मां के भक्तों ने कुल-मिलाकर आठ लाख 8000 का नकद चढ़ावा मां ज्वालामुखी के चरणों में अर्पित किया। मंदिर अधिकारी तहसीलदार अजय मांड्याल ने बताया कि मां के भक्तों ने नौ दिनों में कुल एक करोड़ 14 लाख 24 हजार का चढ़़ावा मां के चरणों में अर्पित किया है। विधायक संजय रतन ने मंगलवार को कन्या पूजन के साथ आश्विन माह के शरद कालीन नवरात्रों का विधिपूर्वक समापन किया है। नवरात्रों के शांतिपूर्ण माहौल में सफल हो जाने पर उन्होंने मां ज्वालामुखी का आभार व्यक्त किया है। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को लगभग 38000 यात्रियों ने परिवार सहित माता रानी की अखंड ज्योति के दिन-रात खुले मंदिर में दर्शन किए। एसडीएम ज्वालामुखी डाक्टर संजीव शर्मा, डीएसपी ज्वालामुखी संजय शर्मा, थाना प्रभारी ज्वालामुखी संदीप पटियाल समय-समय पर मंदिर परिसर और शहर के सार्वजनिक स्थलों का दौरा कर निरीक्षण कर रहे हैं और आवश्यक दिशा निर्देश कर्मचारियों को समय-समय पर दिए जा रहे हैं।
Next Story





