
x
सरकार भी डिजाइन को लेकर आशंकित.
पटना (आईएएनएस)| बिहार में खगड़िया के अगुवानी और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे फोरलेन महासेतु के तीन पिलर और चार सुपर स्ट्रक्च र के नदी में समा जाने के बाद अब कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच के आदेश दिए है, तो पथनिर्माण मंत्री और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने डिजाइन को लेकर आईआईटी रुड़की की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इसकी आशंका पहले से ही थी। इधर, नदियों पर काम करने वाले विशेषज्ञ भी सवाल उठा रहे हैं।
दरअसल, खगड़िया के अगुवानी और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे फोरलेन महासेतु पुल का कुछ हिस्सा रविवार को दूसरी बार गिर गया। पिछले वर्ष अप्रैल में भी इस पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया था।
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार देर रात पत्रकारों से कहा कि सरकार को पहले से ही आशंका थी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आईआईटी रुड़की, आईआईटी मुंबई ने निर्माणाधीन पुल की जांच की थी और डिजाइन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर पुल को तोड़वाया गया।
इधर, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि संवेदक पर कारवाई होगी। उन्होंने कहा कि नया डीपीआर बनाकर नए सिरे से निविदा निकालकर निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इस बीच, नदियों पर काम करने वाले भगवान पाठक का मानना है कि अब तक पुल, पुलिया टूटने को लेकर नदियों को दोष दिया जाता रहा है। अभी तो न नदी उफान पर है न धारा बदली है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिज्ञों, तकनीकी विशेषज्ञों और नौकरशाहों का एक कॉकस तैयार हो गया है, जो नदियों को बांधने की कोशिश कर भ्रष्टाचार में डूबा है। उन्होंने कहा कि आखिर पुल निर्माण को लेकर गुणवत्ता और डिजाइन पर क्यों नहीं ध्यान दिया जाता। पाठक कहते हैं कि नदियों को आजाद छोड़ना होगा। उल्लेखनीय है कि फोरलेन महासेतु सह एप्रोच पथ का निर्माण 1710 करोड़ की राशि से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फरवरी 2014 को इसकी आधारशिला रखी। वही 9 मार्च 2015 को इस परियोजना का निर्माण शुरू किया गया। पहली बार अप्रैल 2022 को सुल्तानगंज की तरफ से पाया नंबर पांच गिरा था।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार सरकारनिर्माणाधीन पुलनिर्माणाधीन पुल गिराBiharBihar NewsBihar government bridge under constructionunder construction bridge collapsed
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





