भारत

खाकी पर उठे सवाल! श्रद्धालुओं को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, SP ने लिया एक्शन

jantaserishta.com
21 Oct 2026 10:29 AM IST
खाकी पर उठे सवाल! श्रद्धालुओं को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, SP ने लिया एक्शन
x
लाइन हाजिर.
बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठे हैं. मूर्ति विसर्जन के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि उपनिरीक्षक ने श्रद्धालुओं को थप्पड़ और लात मारी. मामला सामने आने के बाद एसपी रवीना त्यागी के निर्देश पर संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वहीं, मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.
मामला बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया. वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को थप्पड़ मारते और लात चलाते दिखाई दे रहा है. आरोप है कि श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के बाद लौट रहे थे, तभी उपनिरीक्षक बीके शर्मा ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर दरोगा को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन मारपीट जारी रहने का आरोप है.
इस घटना को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारी अखिलेश राजपूत ने विरोध जताया. संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि उन्होंने घटना का वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की मांग की. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के अन्य पदाधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई. घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के व्यवहार पर नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी. संगठन के पदाधिकारियों ने माती थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी से भी बात की.
वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है. एसपी रवीना त्यागी के निर्देश पर संबंधित उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल, पूरे मामले में वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. लेकिन सवाल यह है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान आखिर विवाद किस बात पर शुरू हुआ और श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट की नौबत क्यों आई? अब सभी की नजरें विभागीय जांच और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story