भारत

सेना की अग्निपथ योजना पर उठ रहे सवाल, ट्रेन पर पथराव किया गया

jantaserishta.com
15 Jun 2022 10:18 AM IST
सेना की अग्निपथ योजना पर उठ रहे सवाल, ट्रेन पर पथराव किया गया
x

न्यूज़ क्रडिट: हिंदुस्तान

मुजफ्फरपुर: सेना में भर्ती के नियमों में बदलाव को लेकर तैयारी कर रहे युवा विरोध में सड़कों पर उतर गए हैं। बिहार के बक्सर में आक्रोशित युवाओं ने ट्रेन पर पथराव किया। जानकारी के मुताबिक पटना जा रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। इस बीच काशी पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस करीब 18 मिनट तक प्लेटफॉ़र्म संख्या ए पर रुकी रही। इससे रेल प्रशासन और यात्री परेशान दिखे।

उधर मुजफ्फरपुर में भी सेना भर्ती के युवाओं का प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी युवाओं ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास चक्कर चौक पर हंगामा किया। युवाओं ने चक्कर चौक पर आग जलाकर रोड जाम कर दिया। यहां से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर चक्कर मैदान स्थित है जहां सेना की बहाली होती है।
इसके अलावे चक्कर मैदान के पास गोबरसही चौक पर प्रदर्शन किया जा रहा है। सदर थाना के पास भगवानपुर गोलम्बर पर भी बड़ी संख्या में युवक जुटे हैं। वहां भी आग जलाकर एनएच 28 को जाम कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन उन्हें समझाने बुझाने में लगी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story