भारत

पति के साथ झगड़ा, 2 बच्चों को लेकर पत्नी ने तालाब में लगाई छलांग, हड़बड़ाहट में हुआ ये हादसा

jantaserishta.com
29 May 2021 5:18 PM IST
पति के साथ झगड़ा, 2 बच्चों को लेकर पत्नी ने तालाब में लगाई छलांग, हड़बड़ाहट में हुआ ये हादसा
x
दो मासूम बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की

महाराष्ट्र में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद अपने दो मासूम बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. महिला को तो बचा लिया गया है लेकिन तालाब के गहरे पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है. यह घटना पुणे जिले की बारामती तहसील के पिम्पली गांव की है.

जानकारी के मुताबिक बीती रात पिम्पली गांव निवासी अंजली सूर्यवंशी का अपने पति अतुल सूर्यवंशी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. देर रात पति के साथ हुए झगड़े के बाद गुस्से में अंजली अपने दोनों बच्चों के साथ घर से निकल गई और पास ही में स्थित तालाब के पास पहुंच गई. अहले सुबह करीब तीन बजे अंजली ने अपने दो बच्चों के साथ लबालब भरे तालाब में छलांग लगा दी.
आत्महत्या की नीयत से अंजली अपने दो मासूम बच्चों के साथ गिट्टी की खदान में बने तालाब में कूद गई. पीछे से मौके पर पहुंचे अतुल सूर्यवंशी ने किसी तरह अपनी पत्नी अंजली को तो बचा लिया लेकिन दोनों मासूम बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. बताया जाता है कि पत्नी को बच्चों के साथ तालाब के गहरे पानी में छलांग लगाते देख अतुल भी पानी में कूद पड़ा.
अतुल ने तीनों को बचाने की कोशिश की लेकिन हड़बड़ाहट में वह केवल अपनी पत्नी को ही बचा पाया. उसके दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई. बारामती पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story