भारत

पति से झगड़ा, मां ने बेटे का कर दिया ये हश्र, पहुंची जेल

jantaserishta.com
11 July 2021 5:01 PM IST
पति से झगड़ा, मां ने बेटे का कर दिया ये हश्र, पहुंची जेल
x
मां ने क्या बताया है?

दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में 11 महीने के बच्चे की हत्या के आरोप में उसी की मां को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि महिला और उसके पति के बीच कलह रहती थी. 9 जुलाई को बच्चे को बुखार था. पति ने डॉक्टर के पास जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद महिला ने गुस्से में अपने बेटे की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी.

पति से झगड़ा, मां ने बेटे की कर दी हत्या
दरअसल तेरा गांव से पुलिस को कॉल मिली थी कि एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी है. जबकि दूसरी कॉल मिली कि मां ने बेटे का कत्ल कर दिया है. जब मौका ए वारदात पर पुलिस पहुंची तो उसने देखा 11 महीने के बच्चे की लाश बिस्तर पर पड़ी थी. उसके गले को चुन्नी से दबा दिया गया था. पड़ोसियों ने बच्चे को गंभीर हालत में अपैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने जांच शुरू की तो बच्चे की मां और बाप दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया. पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सच का पता लगाया तो पता चला कि बच्चे की मां ज्योति ने ही उसकी हत्या की है. जिसके बाद पुलिस ने ज्योति को गिरफ्तार कर लिया.
मां ने क्या बताया है?
ज्योति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2011 में हुई थी और तब से उसका पति उसे पसंद नहीं करता है और उनके बीच मे लागतार झगड़ा रहता है और 9 जुलाई को भी उसका उसके पति सतवीर से झगड़ा हुआ था. ज्योति ने बताया कि उसके बच्चे की तबीयत काफी खराब थी. उसे तेज बुखार था. सतवीर ने उसको डॉक्टर के पास ले जाने से मना किया था. इसी से गुस्सा होकर उसने अपने 11 महीने के बेटे की जान ले ली. बेटे की कातिल मां ज्योति गुरुग्राम के रिटोज गांव के रहने वाली है. जब वो महज 16 साल की थी तभी उसकी शादी कर दी गई थी. फिलहाल पुलिस इस वारदात की आगे की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story