होली पर डीजे बजाने को लेकर झगड़ा, दो पक्षों में चलने लगे ईंट-पत्थर, फिर...

अमेठी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी (Amethi) में होली (Holi 2022) के दिन डीजे (DJ) को लेकर विवाद हो गया. गोरीगंज में रंग खेलने के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और ईंट-पत्थर चल गए. इसमें एक पक्ष के दो युवक घायल (Injured) हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल (Hospital) भेज गया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर होली के पर्व पर लोग टोलियों के साथ रंग खेल रहे थे. गोरीगंज कस्बे की चौक बाजार में रंग खेलने के दौरान डीजी बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





