भारत
पैसे को लेकर झगड़ा: छोटे भाई ने बड़े को कुदाल से काट डाला, पिता के श्राद्धकर्म की चल रही थी तैयारी
jantaserishta.com
5 Sept 2023 12:42 PM IST

x
दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक घर में पिता के श्राद्धकर्म की तैयारी चल रही थी. इसमें पैसे खर्च करने को लेकर विवाद हुआ और छोटा भाई हैवान बन गया. उसने कुदाल से काटकर बड़े भाई की हत्या कर दी. ये घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव की है. शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल, बंजरिया गांव निवासी विरेंद्र की सात दिन पहले मौत हो गई थी. उसके दो बेटे अश्वनी और आदित्य हैं. निधन के बाद घर में श्राद्धकर्म की तैयारी चल रही थी. इसमें पैसे के खर्च को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया. इसी में नाराज छोटे भाई आदित्य ने बड़े भाई पर कुदाल से हमला कर दिया और फरार हो गया. घटना के बाद घायल अश्वनी को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पिता की मौत के बाद बेटे की हत्या से पूरा परिवार टूट गया.
इस वारदात से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस मामले में गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की संपति विवाद को लेकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है. उधर, दरभंगा में 12वीं की छात्रा की कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर ने गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की. इसके बाद वो फरार हो गया. खून से लथपथ छात्रा को दरभंगा DMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसका इलाज चल रहा है. अभी तक घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है.
जाले थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई दिल दहला देने वाली इस वारदात को लेकर छात्रा के मामा ने बताया कि कोचिंग पढ़ाने वाले कृष्ण कुमार की नीयत ठीक नहीं थी. जब भांजी ने विरोध किया तो उसने जान लेने की कोशिश की. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





