
पटना: बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक बेटे ने ही अपनी मां को मौत के घाट उतार डाला। दरअसल, वारदात से पहले आरोपी और उसके अन्य तीन भाइयों के बीच आम के बंटवारे को लेकर लड़ाई हो रही थी। बुजुर्ग मां विवाद को सुलझाने और लड़ाई का बीच बचाव करवा रही थी। इस बात से बड़ा बेटा भड़क गया और अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





