भारत

LIVE वीडियो: डॉगी घुमाने को लेकर झगड़ा, डबल मर्डर से दहला इलाका

jantaserishta.com
18 Aug 2023 8:53 AM IST
LIVE वीडियो: डॉगी घुमाने को लेकर झगड़ा, डबल मर्डर से दहला इलाका
x
6 लोग घायल हो गए हैं।
इंदौर: इंदौर के खजराना थाना इलाके के कृष्ण बाग में रहने वाले पड़ोसियों के बीच गुरुवार देर रात कुत्ते घुमाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक ने गोली चला दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला सहित छह लोग घायल हो गए हैं। आरोपी ने पहले हवा में गोली चलाई थी। सूचना के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लाइसेंस बंदूक जब्त कर ली गई है।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक घटना गुरुवार रात 10:30 बजे करीब की है। जब खजराना थाना क्षेत्र के रामकृष्ण कॉलोनी में रहने वाले बैंक सिक्योरिटी गार्ड राजपाल सिंह राजावत अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा था। तभी इलाके में रहने वाले विमल ने कुत्ते को पत्थर मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान राहुल भी वहां पहुंच गया।
राजपाल ने विमल और राहुल को डराने के लिए घर से बंदूक निकाली और हवाई फायरिंग की। कुछ देर बाद आरोपी ने विमल और राहुल पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहुल और विमल के परिवार वाले बड़ी संख्या में घर से बाहर निकले। जिसमें ज्योति, ललित, कमल और मोहित सहित सीमा को भी गोली के छर्रे लगे। ये सभी घायल हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि 12 बोर की बंदूक से गोली चली थी। ज्योति और अन्य लोगों की आंखों और चेहरे पर गोली लगी है।
पुलिस के अनुसार मृतक राहुल और विमल रिश्ते में जीजा साले हैं। विमल का निपानिया में सैलून है। 8 साल पहले उसकी शादी राहुल की बहन आरती से हुई थी। उनकी दो बेटियां भी हैं। राहुल लसूडिया क्षेत्र में किसी ऑफिस में काम करता है। घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपी राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी बैंक ऑफ बड़ौदा में सिक्योरिटी गार्ड है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story