भारत

40 हजार रुपयों को लेकर झगड़ा, जीजा ने साले को मार डाला

jantaserishta.com
25 July 2022 1:22 PM IST
40 हजार रुपयों को लेकर झगड़ा, जीजा ने साले को मार डाला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही में जीजा ने साले की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि जीजा और साले के बीच 40 हजार रुपयों के लेने को लेकर विवाद हुआ था. गुस्से में जीजा साले सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना जिले के कोइरौना थाने क्षेत्र के रामकिशन बसई की है. बीती 20 जुलाई की रात्रि में दीपू नट की हत्या की गई थी. 21 जुलाई सुबह ग्रामीणों ने उसका शव किनारे देखा था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन दीपू जीजा के साथ घर से निकला था.
पुलिस ने जीजा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. फिर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साले को 40 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसे वो मांग रहा था. इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और गुस्से में उसने लोहे की रॉड उसके सिर पर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने रॉड को बरामद कर लिया है.
इस मामले पर डिप्टी एसपी भदोही भुनेश्वर पांडे ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक दीपू ने बहन के बच्चा हुआ था. इसके ऑपरेशन में दीपू ने 40 हजार रुपये किसी से उधार लिए थे. इन रुपयों को चुकाने के लिए मृतक अपने जीजा से मांगता था. बीती 20 जुलाई को इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जीजा विकास ने साले को लोहे के रॉड से मार कर उसकी जान ले ली.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story