भारत
रक्षाबंधन पर शगुन को लेकर घर में गजब विवाद, ननदों ने भाभी को पीटकर पहुंचाया अस्पताल
jantaserishta.com
4 Sept 2023 2:33 PM IST

x
DEMO PIC
21-21 हजार रुपये शगुन अपने भाई से मांगा.
नई दिल्ली: भाई-बहन के प्यार के त्योहार रक्षाबंधन पर शगुन देने को लेकर एक घर में इस कदर विवाद हो गया कि ननदों ने अपनी ही भाभी की पिटाई कर दी. मामला दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र का है जहां राखी के शगुन को लेकर ये झगड़ा हुआ था.
आरोप है कि पीड़ित महिला ने जब पुलिस को इसकी सूचना देने की कोशिश की तो अन्य महिला रिश्तेदारों ने भी उसकी पिटाई कर दी है. हालात ऐसे हो गए कि महिला को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैदानगढ़ी इलाके में एक महिला रहती है और वो नर्सिंग का काम करती है. रक्षाबंधन के मौके पर उसके पति की बहनें अपने भाई को राखी बांधने घर आईं थी.
पहले राखी बांधने को लेकर बहस हुई और फिर ननदों ने 21-21 हजार रुपये शगुन अपने भाई से मांगा. इसी को लेकर महिला का अपनी ननदों से विवाद शुरू हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि शगुन नहीं मिलने पर ननदों ने अपनी भाभी की पिटाई शुरू कर दी. रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद जब पीड़ित महिला पुलिस को फोन करने लगी तो घर की अन्य रिश्तेदार महिलाओं ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
बता दें कि इस बार 30 और 31 अगस्त यानी की दो दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया था. इसी दिन गाजियाबाद में एसीपी ने अपनी सूझबूझ से भाई बनकर एक युवती को खुदकुशी करने से रोककर उसकी जान बचाई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





