भारत

शादी में झगड़ा, लिट्टी के विवाद में चली गोली, 1 की मौत, पढ़े पूरा मामला

jantaserishta.com
10 May 2021 1:05 PM IST
शादी में झगड़ा, लिट्टी के विवाद में चली गोली, 1 की मौत, पढ़े पूरा मामला
x
4 लोग घायल हो गए.

बिहार के गोपालगंज जिले में एक शादी में इस बात पर झगड़ा हो गया कि किसी को खाने में 'लिट्टी' नहीं मिली. लिट्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि गोली चल गई, गोली लगने से चार लोग घायल हुए थे जिसमें से एक की मौत हो गई.

यह घटना गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना के नरकटिया गांव की है. जहां आई बारात में खाना खिलाने के दौरान हुए विवाद में चली गोली से 4 लोग घायल हो गए. जिनमें एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी. मृतक का नाम राजेन्द्र सिंह बताया जा रहा है.
घटना के बारे में आगे बताते हुए रोहित ने कहा, "बारातियों में खाना चलाने के दौरान विवाद हुआ तो उस व्यक्ति ने गोली चला दी. गोली लगने से मेरे पिता, दो भाई और एक अन्य सहित चार लोग घायल हो गए हैं."
घायल रोहित का कहना है कि उस वक्त खाने में चावल और चिकन चल रहा था. गोली मारने वाले व्यक्ति ने कहा कि लिट्टी और चिकन पहले चलेगा. इसी बात पर विवाद बढ़ गया.
इसी गांव के अभिषेक सिंह के मुताबिक शादी का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें खाने के दौरान विवाद हो गया. इसी विवाद के दौरान आरोपी ने गोली चला दी जिसमें राजेंद्र सिंह की मौत हो गई है. वहीं राहुल कुमार सिंह, रिपु कुमार सिंह और रोहित कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें उचित इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल से गोरखपुर भेजा गया है.
घायलों ने बताया कि नरकटिया गांव के ही मुंद्रिका सिंह के लड़के राजन सिंह ने अपनी पिस्तौल से गोली मार दी है. हालांकि घायलों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story