भारत

दो पक्षों में झगड़ा, जमकर लाठी डंडे चले, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
22 Aug 2022 3:49 PM IST
दो पक्षों में झगड़ा, जमकर लाठी डंडे चले, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

सीतापुर: सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले हैं। दोनों तरफ के एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के समय पुलिस भी पहुंच गई मगर मारपीट रोकने में नाकाम रही।

सकरन थाना क्षेत्र के भिठमनी गांव निवासी पूर्व प्रधान दिनेश रावत व महेश रावत के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह दिनेश रावत अपनी दीवार बना रहे थे तभी महेश रावत ने इसका विरोध किया और कहा कि दीवार हमारी जगह में बन रही है। महेश ने पुलिस को भी फोन कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों से लाठी डंडे चलने व फावड़े चलने लगे।
पुलिस की मौजूदगी में करीब एक घंटे तक जमकर मारपीट हुई उसके बाद किसी तरह से पुलिस ने दोनों पक्षों को शान्त कराया। इस मारपीट में महिलाओं समेत दोनों पक्ष के एक दर्जन से ऊपर लोग घायल हुए हैं। मारपीट करने वालों में एक दरोगा भी शामिल हैं जो कानपुर में तैनात है। तथा उनके पिता महेश रावत आरक्षी हैं। इनकी तैनाती बरेली में बतायी जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर घायलों को उपचार हेतु सीएचसी सांडा भेज दिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story