भारत

बच्चों को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, बॉल से शुरू हुआ बवाल, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
4 Jun 2021 8:21 AM IST
बच्चों को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, बॉल से शुरू हुआ बवाल, जाने पूरा मामला
x
बाद में छेड़छाड़ का आरोप लगा द‍िया गया.

राजस्थान के धौलपुर जिले में बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया. एक महिला ने पहले तो लाठी से पिता व पुत्री की जमकर मारपीट कर दी, बाद में छेड़छाड़ का आरोप लगा द‍िया गया.

मारपीट में घायल हुए एक पक्ष ने पुलिस थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपी महिला ने भी पुलिस थाने में छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज करा द‍िया. इस झगड़े की पूरी वारदात का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, शहर के ओडेला रोड स्थित प्रताप मार्केट में रामनारायण शास्त्री पुत्र सूआराम का मकान है और उनके घर के सामने बच्चे बॉल खेल रहे थे. उन्होंने दूसरी जगह खेलने की बात कही क्योंकि बच्चों की बॉल से उनके घर का शीशा पहले भी टूट चुका है.
इसे लेकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला से कहासुनी हो गई जिस पर महिला लाठी लेकर आई और उन्होंने रामायण शास्त्री और उनकी 9 वर्षीय बेटी धारा पर एक के बाद एक लाठी से लगातार कई वार किए जिससे प‍िता-पुत्री दोनों घायल हो गए. पुत्री के सिर में ज्यादा चोट आई है जो अस्पताल में भर्ती हैं. आरोपी महिला द्वारा लाठियों से कई वार करने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
पीड़ित रामनारायण ने बताया कि मेरी बच्ची का सिर फोड़ कर हम सभी को घायल कर दिया है. हमने जब रिपोर्ट दर्ज की तो महिला ने कपडे फाड़ कर छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की कोशिश की.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story