भारत

दो पक्षों में झगड़ा, गाने को लेकर हो गया मर्डर

jantaserishta.com
7 Sept 2023 8:55 AM IST
दो पक्षों में झगड़ा, गाने को लेकर हो गया मर्डर
x
तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में ई-रिक्शे में तेज आवाज में बज रहे फिल्मी गाना को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी डंडे चले. जिसमें एक 50 साल के शख्स की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और 304 यानी गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. यह मामला अतर्रा थाना इलाके के लाल थोक का है. जहां ई-रिक्शे में तेज आवाज में बज रहे फिल्मी गाने की वजह से दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और एक शख्स की मौत हो गई.
मृतक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने IPC की धारा 304 समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है. इस मामले पर DSP राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अतर्रा थाना के लाल थोक में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. जिसमें राममिलन के सिर में गंभीर चोट आने से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कानूनी कार्रवाई करने में लगी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story