दो परिवारों के बीच झगड़ा, अचानक हुई फायरिंग, नालाबिग की मौत

करौली. राजस्थान के करौली जिले में दो पक्षों के झगड़े में एक नालाबिग की मौत हो गई. मण्डरायल उपखंड के गोपालपुर गांव में बुधवार शाम दो पक्षों के बीच झगड़े में फायरिंग हो गई. हादसे में 14 वर्षीय बालिका की मौके पर मौत हो गई. मृतका का शव मंडरायल सीएचसी में रखवाया है जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. पूरे मामले को लेकर एएसपी प्रकाश चंद ने बताया कि गोपालपुर गांव निवासी बलवंत सिंह राजपूत और गंगा सिंह राजपूत के परिवारों के बीच झगड़ा चल रहा था. रणजीत सिंह सामने वाले घर पर बंदूक तानकर खड़ा था. इस दौरान उसकी मां और बेटी ने बीच-बचाव और रोकने की कोशिश करने लगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





