भारत

दो परिवारों के बीच झगड़ा, 1 की गई जान, साइकिल से लगा था धक्का

jantaserishta.com
17 Jun 2022 8:37 AM IST
दो परिवारों के बीच झगड़ा, 1 की गई जान, साइकिल से लगा था धक्का
x
जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में मारपीट का मामला सामने आया है. दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. दोनों परिवार एक ही समुदाय के बताए जा रहे हैं. पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि 16 जून की देर रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर जहांगीरपुर थाने की पुलिस को फोन कॉल आया. फोन करने वाले ने जहांगीरपुरी के ई ब्लॉक में मारपीट की सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने चार घायलों को उपचार के लिए तत्काल BJRM अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में उपचार के दौरान 42 साल के अब्दुल मुतालिफ की मौत हो गई. तीन अन्य घायलों का उपचार चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक दो परिवारों में झगड़ा बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर हुआ. दो नाबालिग बच्चों के बीच साइकिल से धक्का लगने को लेकर कहासुनी हुई. बच्चों के बीच कहासुनी में परिवार के बड़े लोग भी शामिल हो गए और विवाद बढ़ता ही चला गया. देखते ही देखते दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई.
आरोप है कि एक पक्ष के नाबालिग बच्चे के पिता मोहम्मद रज्जाक ने अपने भाई मोहम्मद रुताज और दो-तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया. दूसरे पक्ष की शाहिदा खातून, अब्दुल मुतालिफ, अब्दुल वाहिद और शबनम मारपीट में घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. मोहम्मद रुताज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रज्जाक फरार बताया जा रहा है. पुलिस, रज्जाक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. दोनों ही परिवार एक ही समुदाय के हैं. पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी तरह के पथराव की बात सामने नहीं आई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story