भारत

2 पक्षों के बीच झगड़ा, 15 से ज्यादा घायल, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
2 Jan 2023 10:45 AM IST
2 पक्षों के बीच झगड़ा, 15 से ज्यादा घायल, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुस्लिम समुदाय के लोगों पर दलित समाज के लोगों पर हमला करने का आरोप लगा है.
अलवर: राजस्थान के अलवर जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों पर दलित समाज के लोगों पर हमला करने का आरोप लगा है. पथराव के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे भी चले. इसमे करीब 20 लोग घायल हो गए. पथराव की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
घटना नौगांवा तहसील के नारथला गांव की है. यहां सोहनलाल अपनी भेड़ें और बकरियां लालदास मंदिर के बाहर चरा रहा था. वहां से थोड़ी दूरी पर इमरान पुत्र असलम व इमरान का भाई भी अपनी भेड़ बकरियां चरा रहा था. उसकी एक भेड़ इमरान की भेड़ बकरियों की तरफ चई गई. आरोप है कि इसी बात पर उसने व उसके भाई ने भेड़ की की पूंछ काट दी. इसका विरोध करने पर गाली गलौज की.
इसको लेकर भीम सेना के जिलाध्यक्ष नवल सिंह ने बताया कि गांव के सोहनलाल शेरपुर गांव में भेड़ों को चरा रहे थे. वहां किसी बात को लेकर इमरान ने भेड़ की पूंछ काट दी. विरोध करने पर उसने व उसके परिजनों ने गाली गलौच की और जातिसूचक शब्द कहे. इस संबंध में पुलिस से शिकायत की लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई.
कहा कि मुस्लिम समुदाय के 40 से 50 लोगों ने समुदाय के लोगों पर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर किया. घरों पर पत्थर बरसाए. इससे समुदाय के 15 से 20 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. इसमें कई महिलाएं भी हैं. झगड़े मे मुस्लिम समुदाय के भी 3-4 लोगों को चोट पहुंची है.
इस पूरे प्रकरण को लेकर नौगावां थानाधिकारी सुनील टांक ने बताया कि गांव नारथला मे झगड़े की सूचना मिली है. दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है. दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया है. शांतिभंग के मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घायलों को स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र नौगावां लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को अलवर रेफर कर दिया गया है.
मामले की जानकारी होने पर पूर्व उपजिला प्रमुख रमन गुलाटी, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जिला पार्षद गगनदीप सिंह, सहित समाज के लोग अस्पताल पहुंचे और नौगावां थानाधिकारी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ जल्द और उचित कार्रवाई की मांग की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story